नई दिल्ली: लाखों दिलों को तोड़ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी रचा ली. इटली में हुए एक प्राइवेट सेरेमनी में इन दोनों सितारों ने सात जन्मों तक साथ निभाना का वादा किया. इस शादी समारोह में परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए. शादी के बाद अनुष्का और विराट ने खुद तस्वीरें पोस्ट कर इस बारे में फैंस को जानकारी दी.
ये शादी इटली के सियेना के वेडिंग डेस्टिनेशन बोर्गो फिनोकियोतो में आयोजित हुई. तस्वीरें तो आपने देख लीं लेकिन हम आपको यहां दिखा रहे हैं शादी के दौरान की वीडियो जब दुल्हन के लिबास में अनुष्का ने एंट्री मारी तो विराट उन्हें देखते ही रह गए.
मंडप में विराट अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तभी अनुष्का ने अपनी ही फिल्म फिल्लौरी के गाने 'दिन शगना दा...' पर एंट्री की. जब अनुष्का मंडप में विराट के पास पहुंची तो वो शरमा गए. यहां देखें Video-