एबीपी न्यूज की सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट का निधन हो गया है. वे कुछ समय से बीमार थी और उनकी मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी. इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया. विभा कौल के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके तमाम सहकर्मियों अब उनके निधन पर शोक जता रहे हैं.
क्या है विभा कौल भट्ट के निधन की वजहजानकारी के मुताबिक विभा लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं. उनकी हार्ट की सर्जरी हुई थी. सब ठीक था लेकिन अचानक उनकी हालात बिगड़ गई और उनका असामयिक निधन हो गया.
जर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने विभा के निधन पर जताया शोकजर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने सोशल मीडिया पर विभा की तस्वीर शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “ सुबह पता चला, अब तक यकीन नहीं हो रहा. विभा कौल भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि. एबीपी न्यूज़ के शो सास बहू और साज़िश की कर्ता धर्ता रहीं थीं. कल लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी, आज सुबह निधन हुआ.”
मीडिया जगत के तमाम सहकर्मी दे रहे विभा कौल को श्रद्धांजलि
अजय देवगन ने भी विभा कौल के निधन पर जताया शोकबॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने विभा कौल संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, " वरिष्ठ पत्रकार विभा कौल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. एक ऐसी आत्मा जो बहुत जल्दी चली गई. उनके परिवार के लिए प्रार्थनाए. ऊं शांति"
25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थीं विभा कौलविभा कौल भट्ट पिछले 25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थीं. इस दौरान उन्होंने कई चैनल्स में अहम पदों पर काम किया. वहीं पिछले कुछ सालों से वे एबीपी न्यूज में सीनियर जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं. उनका शो सास बहू और साज़िश एबीपी का मोस्ट पॉपुलर शो है. उन्होंने इस इस शो की पूरी रूप-रेखा तैयार की थी. बता दें कि सास बहू और साज़िश में टीवी जगत की सभी चटपटी खबरों को दिखाया जाता है.
विभा कौल के परिवार में कौन? विभा भट्ट के परिवार में उनकी एक बेटी है. वहीं विभा के यू अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा इससे जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
