शादी की खबरों पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चाहता तो हूं लेकिन...
ABP News Bureau | 02 Jan 2018 04:55 PM (IST)
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि जल्द ही एक्टर वरुण धवन अपने बचपन के प्यार और डिजाइनर नताशा दलाल से शादी करने वाले हैं
नई दिल्ली: कुछ दिन पहले खबर आई थी कि जल्द ही एक्टर वरुण धवन अपने बचपन के प्यार और डिजाइनर नताशा दलाल से शादी करने वाले हैं. इसी मामले को लेकर अब वरुण धवन बयान सामने आया है, बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक वरुण ने कहा कि वो शादी करना चाहते हैं. वरुण धवन ने कहा, मैं शादी करना चाहता हूं, एक समय ऐसा आता है जब आपको जीवन में ये फैसला लेना ही होता है. मैं भी सही समय आने पर ये फैसला लूंगा. लेकिन फिलहाल 2018 के ऐजेंडा में शादी नहीं है. उन्होंने कहा कि उनका परिवार पंजाबी है और इसीलिए उनके पिता चाहेंगे की उनकी शादी धूमधाम से हो. लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है. कुछ वक्त पहले एक्टर वरुण धवन को उनकी कथित गर्लफ्रेंड नताशा के साथ डिनर करते देखा गया था. इस डिनर की खास बात ये थे कि इस में ये कपल अकेला नहीं था बल्कि वरुण की फैमिली भी थी. तब से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि वरुण शादी की तैयारियां कर रहे हैं. बता दें कि, वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' इसी साल रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई. फिल्म में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज ने रोल प्ले किया था.