बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली है. ये शादी काफी सीक्रेट तरीके से महाराष्ट्र के अलीबाग के एक होटल 'द मैन्शन हाउस' में हुई. हालांकि शादी के बाद वरुण और नताशा मीडिया के सामने आए और शादी के जोड़ों में ही फोटो और वीडियो के लिए पोज दिए. अब नताशा वरुण के साथ उनके घर में रह रही हैं.
यहां हम आपको वरुण धवन के घर के अंदर का वीडियो दिखाने जा रहा हैं. इसी घर में वरुण और नताशा दलाल डेविड धवन और लाली धवन के साथ रहे हैं. खास बात यहा है कि इस घर के इंटरियर को वरुण की मां लाली धवन ने डिजाइन किया है. ये घर अंदर ने काफी आलीशान और खूबसूरत है. इस वीडियो में वरुण अपना घर का कोना-कोना दिखा रहे हैं. वह घर दिखाते-दिखाते अपने बेडरूम पर जंप मारकर लेटते हुए नजर आते हैं.
यहां देखिए वरुण धवन के घर के अंदर का वीडियो-
बेहद लक्जीरियस है घरवरुण धवन के इस घर में एक जिमानिस्टिक रूम है और बार्ड्रोव रूम है. उनके घर में एक बड़ा डाइनिंग रूम है. इस घर की फ्लोरिंग सफेद मार्बल से हुई है. उनके घर का बाथरूम भी काफी लक्जिरियस है. वरुण धवन ने नया घर साल 2017 में खरीदा था. ये वीडियो बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने मोबाइल से शूट किया है. वरुण धवन अनुपम खेर को अपने घर का एक छोटा टूर करवाते हैं. इस दौरान अनुपम ये वीडियो बनाते हैं.
मां लाली धवन ने किया इंटरियर डिजाइन
अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था,"वरुण धवन ने अपने नए घर को दिखाया. जब उनके पापा डेविड धवन वेस्पा स्कूटर पर चलते थे मैंने उस वक्त से वरुण धवन को देखा है, जब वह बच्चे थे. कठोर मेहनत का फल मिलता है. मां लाली धवन ने इसका इंटरियर डिजाइन किया है."
ये भी पढ़ें-
Good News: पूरी क्षमता के साथ इस तारीख से खुलने जा रहे हैं सिनेमा हॉल, केंद्र की नई गाइडलाइंस
