मुंबई: वैलेंटाइन डे के मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक प्यारा सा संदेश शेयर किया है और कहा है कि वह हर रोज उनके वैलेंटाइन हैं. शिल्पा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए राज के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और कहा कि वह राज के बिना रहने के बारे में सोचकर डर जाती हैं.
अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "राज कुंद्रा आपके बगैर जीवन कैसा होगा, यह सोचकर ही डर जाती हूं. यह दिन अन्य दिनों से अलग नहीं है.. वैलेंटाइन डे मुबारक हो..आप मेरे जीवन का प्यार, मेरे पति हैं."
