बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि, वो अपनी पब्लिक अपीयरेंस और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं.

Continues below advertisement

उर्वशी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया है और लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर उर्वशी के साथ नजर आ रहा ये शख्स कौन है.

उर्वशी रौतेला ने मिस्ट्री मैन के साथ दिए पोजउर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ग्रीन कलर की ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं, वीडियो में एक मिस्ट्री मैन भी उनकी बाहों में नजर आ रहा है. दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोस दिख रहे हैं और कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Continues below advertisement

यूजर्स ने कर रहें सवालउर्वशी को मिस्ट्री मैन संग देख वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया. एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, 'ये लड़का कौन है?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो सिर्फ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.', तीसरे ने कहा, 'कौन सी फिल्म का शूट है?' वहीं कुछ लोग उर्वशी की जमकर तारीफ करते नजर आए.

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी ऐड शूट का हिस्सा हो सकता है, हालांकि इसे लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उर्वशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

उर्वशी रौतेला का वर्क फ्रंटउर्वशी रौतेला को आखिरी बार फिल्म 'डाकू महाराज' में  देखा गया था.