Modi With Akshay: आज अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया जिसमें उन्होंने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम सवाल किए. इसी बची अक्षय ने पीएम से सोशल मीडिया को लेकर एक सवाल किया जिसका जवाब उन्होंने मजेदार अंदाज में दिया. अपने जवाब में पीएम मोदी ने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र किया. अब इसी पर ट्विंकल खन्ना की ओर से रिएक्शन सामने आया है. ट्विंकल ने इस इंटरव्यू का ही एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि वो उनके इस रिएक्शन को बहुत सकारात्मक रूप में देखती हैं. ट्विंकल ने लिखा, 'मैं इसे बहुत ही सकारात्मक तरीके से देखती हूं. बात सिर्फ ये नहीं है कि देश के प्रधानमंत्री को मेरे अस्तित्व की जानकारी है बल्कि वो असल में मेरे काम को पढ़ते हैं.'   PM मोदी के इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे ट्रोल हो रहे अक्षय कुमार, पढ़ें मजेदार रिएक्शन आपको बता दें कि इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वो खुद सोशल मीडिया पर लोगों के ट्वीट और कमेंट पढ़ते हैं? इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा,  मैं सोशल मिडिया जरूर देखता हूं इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलती है.मैं आपका भी और टविंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं की इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी.  मैं समझता हूं कि आपके पारिवारिक जीवन में बहुत शांति होती होगी, क्योंकि वह सारा गुस्सा मेरा ऊपर निकाल देती हैं.  पीएम मोदी के गुस्से वाले कमेंट पर ट्विंकल खन्ना ने दिया ऐसा रिएक्शन ट्विंकल के इस रिएक्शन पर फैंस के भी मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ ट्रोल्स का कहना है कि ट्विंकल के इस अंदाज से लगता है कि उन्होंने नकारात्मकता को कैसे सकारात्मक बनाते हैं तो वहीं, कुछ का कहना है कि वो उनको अपने समर्थन में ट्वीट करने का इशारा दे रहे हैं. यहां पढ़ें कुछ मजेदार रिएक्शन.. 10 बड़ी बातें: पीएम मोदी ने अक्षय से वो सभी दिलचस्प बातें बताई जिससे लोग रहे हैं अब तक थे अंजान  यहां देखें पूरा इंटरव्यू...