एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा के घर इन दिनों दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. हाल ही में 7 मार्च को उनकी मां पम्मी अरोड़ा का निधन हो गया. वो काफी टाइम से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी. वहीं अब मां के निधन के बाद एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है. आइए जानते है उन्होंने क्या लिखा है.

Continues below advertisement

मां को याद कर इमोशनल हुईं टिस्का चोपड़ा एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी मां पम्मी अरोड़ा को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, '7 मार्च को उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. टिस्का ने लिखा कि जो भी पम्मी अरोड़ा को जानता था, वह उनसे बहुत प्यार करता था, क्योंकि उनका स्वभाव बहुत खुशमिजाज और हल्का-फुल्का था. वे हमेशा हर परेशानी को आसान बनाने की बात करती थीं और अक्सर कहती थीं कि 'मिट्टी पाओ', यानी बात को ज्यादा दिल पर मत लो और आगे बढ़ जाओ.'

टिस्का ने यह भी लिखा कि उनकी मां की मुस्कान बिल्कुल बादलों के बीच से निकलते चांद जैसी थी. वे किसी बात को ज्यादा देर तक मन में नहीं रखती थीं और हमेशा मजाक-मस्ती में रहना पसंद करती थीं. उनके लिए सबसे जरूरी चीज दयालुता थी और वे हर किसी के साथ अच्छे से पेश आती थीं.

Continues below advertisement

मां से मिली ये सीखएक्ट्रेस ने बताया कि अपनी मां से उन्होंने जिंदगी का एक खास सबक सीखा, तुम्हारे पास पहले से ही अपनी जेब में एक 'ना' मौजूद है. बाहर जाओ और एक 'हां' हासिल करो. यह पम्मी अरोड़ा का अपना ही अंदाज था. उन्होंने मुझे एक और चीज दी जिसने मेरी पूरी जिंदगी को आकार दिया. टिस्का के मुताबिक उनकी मां ने उन्हें कला से जुड़ने की प्रेरणा भी दी. अभिनय करना, कहानियां सुनाना और जिंदगी को रंगों और भावनाओं के साथ जीना,यह सब उन्हें अपनी मां से ही मिला.