एक्सप्लोरर

टीकू तलसानिया की हेल्थ कंडीशन पर फैमिली का पहला बयान, वाइफ बोलीं- 'हार्ट अटैक नहीं, ब्रेन स्ट्रोक हुआ है'

Tiku Talsania Hospitalized: टीकू तलसानिया की वाइफ दीप्ति तलसानिया ने खुलासा किया है कि एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है. कल रात एक्टर एक स्क्रीनिंग का हिस्सा बने थे जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई.

Tiku Talsania Hospitalized: जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है. पहले खबर आई थी कि टीकू को हार्ट अटैक हुआ है, लेकिन अब उनकी फैमिली ने उनकी हेल्थ कंडीशन पर बात की है. टीकू की वाइफ दीप्ति तलसानिया ने खुलासा किया है कि एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है.

एनडीटीवी से बात करते हुए दीप्ति तलसानिया ने टीकू तलसानिया के बारे में बताया है. उन्होंने कहा- 'उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. वो एक फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने गए थे और रात 8 बजे के आसपास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.'

बीती रात स्क्रीनिंग में रश्मि देसाई से मिले थे एक्टर
बता दें कि टीकू तलसानिया कल रात एक फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. उनका इस इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रश्मि देसाई उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती नजर आती हैं. इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करते और एक साथ कैमरे को पोज देते भी दिखाई देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इन फिल्मों का हिस्सा रहे टीकू तलसानिया
टीकू तलसानिया एक कॉमेडी एक्टर रहे हैं जिन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक के साथ काम किया है. वे 'कुली नंबर 1' (1995), 'राजा हिंदुस्तानी' (1996), 'जुड़वा' (1997) और 'हम हैं राही प्यार के' (1993) जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे. इसके अलावा उन्हें 'अंदाज अपना अपना' (1994), 'बड़े मियां छोटे मियां' (1998), 'राजू चाचा' (2000), 'हंगामा' (2003), 'धमाल' (2007) और 'देवदास' (2002) जैसी फिल्मों में भी देखा गया.

छोटे पर्दे पर भी नजर आए टीकू तलसानिया
फिल्मों के अलावा टीकू तलसानिया टीवी इंडस्ट्री में भी छाए रहे. वे 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो', 'ये चंदा कानून है', 'एक से बढ़कर एक' और 'जमाना बदल गया है' जैसे कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दूबे को ड्रीम गर्ल मानते हैं निरहुआ, रोमांटिक तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस को किया बर्थडे विश

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!
Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
Insulin Plant: शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
Embed widget