नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 190 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह इस साल रिलीज होने वाली फिल्म में 6 दिनों में इतनी धुंआधार कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'गोलमाल अगेन' के पास था जिसने 7 दिनों में 136 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन 'टाइगर ज़िंदा है' ने 6 दिनों में ही 'गोलमाल अगेन' से बहुत आगे निकल गई है और आज की कमाई के साथ ये फिल्म 200 करोड़ में क्लब में शामिल हो जाएगी.
इस फिल्म की कमाई के आंकड़े मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर जारी किए हैं. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 34.10 करोड़, दूसरे दिन 35.30 करोड़, तीसरे दिन 45.53, चौथे दिन 36.54 करोड़, पांचवे दिन 21.60 करोड़ और छठें दिन 17.55 करोड़ की कमाई. कुल मिलाकर ये फिल्म 190.62 करोड़ की कमाई की है. बता दें कि कल सलमान खान के बर्थडे के मौके पर इस फिल्म की सक्सेज पार्टी भी सेलिब्रेट की गई. सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अपार सफलता के लिए अपनी कैटरीना कैफ को शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ‘टाइगर...’ की सफलता के पीछे कैटरीना कैफ हैं.’’ 