कल मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस दौरान टाइगर ने मंच पर अपनी इस नई फिल्म के एक गाने पर डांस की छोटी सी झलक पेश की, तो वहीं मंच पर नवाज को भी टाइगर डांस सिखाने की कोशिश भी करते नजर आए. नवाज फिल्म में एक ऐसे गैंगस्टर के रोल में जो टाइगर (मुन्ना माइकल) से डांस सीखने की हसरत रखता है.
टाइगर ने कहा कि वो नवाज की एक्टिंग के कायल हैं और उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला तो वहीं नवाज ने माना कि वो नाचने में काफी कच्चे, इस मामले में शर्मीले हैं और ऐसी डिमांड करनेवाली फिल्मों से वो अक्सर बचने की काशिश करते हैं, मगर नवाज ने टाइगर के डांसिंग स्किल्स की काफी तारीफ की.
यहां क्लिक करके देखिए ट्रेलर- आपको बता दें कि ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ के बाद ये तीसरी फिल्म है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और निर्देशक सब्बीर खान एकसाथ काम कर रहे हैं. इसके 21 जुलाई को रिलीज होगी.