मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. आरोपियों के सूरत की ओर जाने का संदेह है. मुंबई पुलिस से जानकारी मिलने के बाद गुजरात पुलिस भी अलर्ट पर है.

Continues below advertisement

वहीं फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर फायरिंग के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था. इसे जिसे ‘कॉपी पीस’ भी कहा जाता है. हमलावरों ने कार के सामने के विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाते हुए कुल 7 राउंड फायरिंग की थी. इनमें से 5 गोलियां कार में लगीं, जबकि 2 गोलियां निशाने से चूक गईं.

पांचवीं गोली चलाने के बाद पैसेंजर साइड की खिड़की के सबसे करीब मौजूद शूटर कार के पास पहुंचा और टाइगर श्रॉफ पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की. हालांकि, कथित तौर पर पिस्टल जाम हो गई. वीडियो में भी ये साफ देखा जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, शूटर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार में खराबी के कारण फायर नहीं हो सका. माना जा रहा है कि हथियार में आई इस खराबी के चलते अभिनेता पर बेहद करीब से गोली चलने से बच गई. इसके बाद दोनों शूटर उस मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जिसे कथित तौर पर उनके तीसरे साथी ने पहले से तैयार रखा था.

Continues below advertisement

हमले से पहले की थी रेकी, पुष्पा पार्क के पास 45 मिनट तक इंतजार

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. फायरिंग करने से पहले वे पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस बीट चौकी के पास ऐसी जगह बाइक छोड़ दी, जहां CCTV की नजर नहीं पड़ने की आशंका है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के सूरत की ओर जाने का संदेह है.

वहीं मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के बाद गुजरात पुलिस भी अलर्ट पर है. गुजरात पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपी गुजरात के सूरत में जा सकते हैं.

इस हमले के बाद टाइगर के ड्राइवर को खुद एक्टर कार चलाते हुए अस्पताल ले गया. ड्राइवर का अभी इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस एक्शन में है. देर रात महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक्टर टाइगर से मिलने उनके घर गए. इस दौरान जो फोटो वीडियो सामने आए हैं उसमें टाइगर के हाथ और सीने पर बैंडेज दिखा है.