बुधवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों के लिए काफी सुस्ती भरा रहा था. अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल सहित सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई थी. चलिए यहां जानते हैं कि ये फिल्में गुरुवार को यानी 9 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर रही हैं. इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

Continues below advertisement

अल्फा की गुरुवार की कमाई (Alpha Thursday BO Day 7 Collection Live)आलिया भट्ट की अल्फा ने बुधवार को 2.85 करोड़ कमाए थे. वहीं गुरुवार को इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो रहा है और इसके कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क के मुताबिक 10.30 बजे तक अल्फा ने 2.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 10.0% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल अल्फा का 7दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 47.55 करोड़ रुपये हुआ है. 
अल्फाबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 72.60 करोड़ ( 10.30 बजे तक का कलेक्शन)10.0% 
कुल कलेक्शन47.55 करोड़ 

ये भी पढ़ें:-Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर, जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?

Continues below advertisement

वेलकम टू द जंगल की दूसरे बुधवार की कमाई ( Welcome 3 Second Thursday BO Day 14 Live Updates) अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इसके थर्सडे यानी 14वें दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क के मुताबिक 10.30 बजे तक फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 10.0% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल वेलकम टू द जंगल के 14 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 125.05 करोड़ रुपये हुआ है. 
वेलकम टू द जंगलबॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 142.15 करोड़ ( 10.30 बजे तक का कलेक्शन)10.0% 
कुल कलेक्शन125.05 करोड़ 

कॉकटेल 2 के तीसरे गुरुवार का कलेक्शन (Cocktail 2 BO Third Thursday Day 21 Live Updates)कॉकटेल 2  भी सिनेमाघरों में गुरुवार को तीसरा हफ्ता पूरा कर रही है. इस फिल्म ने दो हफ्ते तो अच्छी कमाई की थी. लेकिन तीसरे वीक में ये लाखों में सिमट गई. वहीं फिल्म के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क के मुताबिक 9 बजे तक फिल्म ने 0.39 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 12% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल कॉकटेल 2 का 21 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 94.29 करोड़ रुपये हुआ है. 
कॉकटेल 2बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे 200.39 करोड़ ( 10.30 बजे तक का कलेक्शन)12% 
कुल कलेक्शन94.29 करोड़ 

भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल