नई दिल्ली: कल प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनास के साथ मेहर गढ़ फोर्ट पहुंचीं थीं. उसके बाद ऐसी खबरें आईं कि ये दोनों जोधपुर रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश में पहुंचे हैं. हालांकि अब जो तस्वीरें सामने आईं हैं उससे पता चलता कि वहां पर प्रियंका चोपड़ा अपनी बेस्ट फ्रेंड के हसबैंड का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचीं थीं. प्रियंका चोपडा़ ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर सारी अटकलों को विराम लगा दिया है. इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे महाराजा सुदीप दत्त. बर्थडे लंच कितना शानदार था. मैंं खुश हूं कि हमने साथ में ये सेलिब्रेशन किया. मुस्कुराते रहो और डांस करते रहो.''
बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ यहां पर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का खास तरीके से वेलकम हुआ. यहां पर प्रियंका और निक दोनों फोर्ट घूमते भी नज़र आए.
बता दें कि तमन्ना भट्ट इस अभिनेत्री की खास दोस्त हैं. अक्सर ही प्रियंका उनके साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. सुदीप दत्त ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.
यहां पर सुदीप दत्त ने तलवार से अपना केक काटा. इसके बाद प्रियंका उन्हें मजाकिया अंदाज में ही तलवार से केक खिलाती नज़र आईं.
यह भी पढ़ें- बेहद बोल्ड है शक्ति कपूर की फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' का TRAILER, पूनम पांडे के साथ कर रहे हैं रोमांस मैगजीन के लिए करवाए गए फोटोशूट में बेहद हॉट लग रही है अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें रेस्टोरेंट के बाहर इस अंदाज में कैमरे में कैद हुईं कैटरीना की बहन इजाबेल, देखें तस्वीरें