एक्टर अनिल कपूर दशकों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. उनका करियर सक्सेसफुल रहा है और एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. लेकिन अनिल कपूर ने अपने करियर में 6 ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया, जिन्हें वो हां करते तो आज बॉक्स ऑफिस किंग होते.

Continues below advertisement

धुरंधर 2 को किया रिजेक्टडीएनए इंडिया से बातचीत में अनिल कपूर ने बताया, आदित्य धर ने उन्हें एक छोटे कैमियो रोल के लिए धुरंधर 2 ऑफर की थी. उनका रोल छोटा था लेकिन जरुरी था. लेकिन अनिल कपूर ने अपनी शूटिंग डेट्स किसी और फिल्ममेकर को दी हुई थी. इसीलिए उन्हें धुरंधर 2 को मना करना पड़ा.

Continues below advertisement

बाजीगरइसके अलावा अनिल कपूर को शाहरुख खान की बाजीगर भी ऑफर हुई थी. अनिल पूर को फिल्म का सब्जेक्ट काफी रिस्की लगा था, इसीलिए उन्होंने उसके लिए मना कर दिया था. बाद में ये फिल्म सुपरहिट हुई और शाहरुख खान का करियर बना दिया.

राजसुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म राज भी अनिल कपूर को ऑफर हुई थी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, डीनो मोरिया से पहले अनिल को लीड रोल ऑफर हुआ था. लेकिन उस वक्त अनिल कपूर हॉरर फिल्मों में इंटरेस्टेड नहीं थे. इसीलिए मना कर दिया था.

चांदनीअनिल कपूर को यश चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा चांदनी ऑफर हुई थी. लेकिन अनिल ने ये फिल्म इसीलिए रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उनके कैरेक्टर को हादसे के बाद ज्यादातर समय व्हीलचेयर पर बिताना था. इस फिल्म में ऋषि कपूर और श्री देवी नजर आई थीं.

सूर्यवंशमअमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम भी अनिल कपूर को ऑफर हुई थी. फिल्म के कैरेक्टर ठाकुर भानू प्रताप सिंह का रोल कई एक्टर्स को ऑफर हुआ था. लेकिन कई एक्टर्स ने इसे रिजेक्ट कर दिया था. अनिल कपूर ने भी ओल्ड कैरेक्टर की वजह से रोल रिजेक्ट कर दिया था. 

वेलकम टू द जंगलअनिल कपूर को वेलकम टू द जंगल भी ऑफर हुई थी. लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. वो फिल्म के पहले पार्ट में दिखे थे. वेलकम को बहुत पसंद किया गया था.