मुंबई: भारत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'द लायन किंग' का शानदार प्रदर्शन जारी है. कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म 'जजमेंटल है क्या' से भी इस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. हकीकत तो ये है कि इस वीकेंड इस फिल्म ने कंगना की फिल्म से बहुत ज्यादा कमाई की है. भारत में अब तक ये फिल्म कुल 114 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लेगी.
मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते 81.57 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 32.70 करोड़ की कमाई कर चुकी है. दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को इस फिल्म ने 5.35 करोड़, शनिवार को 12.22 करोड़ और रविवार को 15.13 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर भारत में ये फिल्म 114.27 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
ये डिजनी की चौथी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पहले इस क्लब में द जंगल बुक, एवेंजर्स एनफिनिटी वॉर और 'एवेंजर्स: एंडगेम' है.
भारत में फिल्म को अं ग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है.
फिल्म के हिंदी वर्ज़न में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने मुख्य किरदारों मुफासा और सिंबा को अपनी आवाज़ दी है. इनके अलावा श्रेयस तलपड़े और असरानी जैसे अभिनेताओं ने भी फिल्म को अपनी आवाज़ से जीवंत बनाया है. बड़े सितारों के फिल्म से जुड़ने की वजह से फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है. आर्यन ने फिल्म में सिंबा को आवाज़ दी है. उनकी आवाज़ को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. शाहरुख और आर्यन के फिल्म से जुड़ने की वजह से इसको लेकर फैंस में काफी क्रेज़ देखा जा रहा है.
यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: The Lion King (Hindi) Movie Review: आपका दिल जीतने आया 'सिंबा', आर्यन खान का शानदार डेब्यू
फिल्म को दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया पर शाहरुख खान भी बेहद खुश हैं. वो ट्वीट करके फैंस का शुक्रिया अदा कर चुके हैं. साथ ही उन्होंने अपने साथी कलाकारों का भी शुक्रिया अदा किया था. इसके अलावा शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन की भी तारीफ की थी.
'द लॉयन किंग' के तिमॉन, स्कार और जाजू के किरदार को आवाज देने वाले कलाकारों से खास बातचीत