आर्यन खान इंडस्ट्री में बतौर एक्टर नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के जरिए कदम रखने के लिए तैयार हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ऐसे में सीरीज की रिलीज से पहले मुंबई में स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला.

काजोल और अजय देवगन

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग के मौके पर काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ पहुंचीं. इस खास मौके पर काजोल ब्लू कलर के वेस्टर्न आउटफिट में बेहद स्टनिंग लगीं. वहीं, अजय देवगन हमेशा की तरह पैंट-सूट में काफी हैंडसम दिखे. ये तो सब जानते हैं कि आर्यन खान के पिता शाहरुख खान की खास दोस्त हैं काजोल.

सुजैन खान और अर्सलान गोनी

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के संग 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं. बता दें आर्यन खान की मां गौरी खान और सुजैन खान काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. 

बॉबी देओल और तान्या देओल

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉबी देओल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में सीरीज की स्क्रीनिंग के मौके पर वो अपनी वाइफ तान्या देओल और बेटे आर्यमान देओल के साथ नजर आए. एक्टर ने फैमिली के संग जमकर पोज दिया.

चंकी पाडें और भावना पांडे

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग के मौके पर चंकी पांडे अपनी वाइफ भावना पांडे के साथ पहुंचे. ये तो जगजाहिर है कि चंकी पांडे की फैमिली और शाहरुख खान की फैमिली के बीच पुरानी दोस्ती है. इतना ही नहीं बल्कि दोनों के बच्चे भी काफी अच्छे दोस्त हैं.

लक्ष्य लालवानी

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानी के लीड एक्टर लक्ष्य लालवानी ही हैं. ऐसे में एक्टर ने स्क्रीनिंग पर काफी दमदार एंट्री मारी. ब्लैक वेलवेट पैंट सूट में वो काफी हैंडसम लगे. ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सीरीज लक्ष्य की करियर में माइल स्टोन साबित होगा.

गौतमी कपूर

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की स्क्रीनिंग पर गौतमी कपूर भी पहुंचीं. इस दौरान वो ब्लैक रोज बनी हुई नजर आईं. गौतमी ने पैप्स को जमकर पोज दिए. एक्ट्रेस ने अपने स्टालिश लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी.

 

रजत बेदी

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से रजत बेदी एक बार फिर से कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में सीरीज की स्क्रीनिंग पर वो भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे. अगर आपको याद ना हो तो बता दें ऋतिक रोशन की कोई मिल गया में रजत बेदी ने नेगेटिव भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें:-कौन हैं आशीष कपूर? रेप के आरोप में हुए गिरफ्तार, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में किया काम