एक्सप्लोरर

'सैयारा' देखकर रोने के लिए दिए गए लोगों को पैसे? एक्ट्रेस बोलीं- 'पहले फिल्म देखो फिर बात करना

Ahaan Panday Saiyaara: फिल्म सैयारा को देखकर रोते लोगों पर हाल ही में उठ रहे सवालों प तनीशा मुखर्जी ने कहा है कि पहले खुद जाकर फिल्म देखिए , उसके बाद ऐसी बात करना.

बॉलीवुड की नई म्यूजिकल लव स्टोरी सैयारा इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त कमाई की है. नए चहरों - अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ दी है.

हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जब कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्शक सिनेमाघरों में रोते और जोर-जोर से चिल्लाते नजर आए. जिसे लेकर एक पॉडकास्ट में यह दावा किया गया है कि यह सब फिल्म को प्रमोट करने के लिए जानबूझकर किया गया है.

पॉडकास्ट में कही गई बात
एक पॉडकास्ट द एसीमैट्रिक क्रू में एक यूजर ने कहा कि सैयारा फिल्म के निर्माता ने दर्शकों को पैसे देकर थिएटर में इमोशनल रिएक्शन देने के लिए कहा . 

उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें 500 रुपये देकर यह सब करने को कहा गया और इसी तरीके से फिल्म को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया जा रहा है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)

तनीषा मुखर्जी ने दिया मुह तोड़ जवाब
इस स्टेटमेंट ने तनीषा मुखर्जी का ध्यान खींचा. जो बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन हैं. उन्होंने उस पोस्ट पर अपने व्यूज रखते हुए कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद बात है और इसे सिर्फ बॉलीवुड के बदनाम करने के लिए कहा जा रहा है.

तनीषा ने लिखा , जमाना बदल रहा है लेकिन आज भी कुछ लोग पुराने ख्यालों में फंसे हुए हैं. अगर लोग किसी फिल्म पर इमोशनल हो रहे हैं तो उसमें क्या बुरा है? हर जनरेशन के लोगों के सोचने और महसूस करने का तरीका अलग होता है. सिर्फ इसलिए कि कोई इंसान उससे जुड़ नहीं पा रहा, इसका मतलब ये नहीं है कि आज की जनरेशन भी नहीं जुड़ रही है. 

आगे एक्ट्रेस की बहन ने कहा कि, पहले खुद जाकर फिल्म देखिए , फिर इस तरह की बातें कीजिए.

फिल्म की कमाई

सैयारा 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने रिलीज से पहले ही 9.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली थी . अब तक भारत में फिल्म करीब 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो कि किसी भी नए कलाकारों की फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है.

सैयारा ने जहां एक ओर दर्शकों को इमोशनल कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ इसने कुछ लोगों को कमियां निकालने का मौका भी दिया है. लेकिन तनीषा मुखर्जी जैसे कलाकार इन सब आलोचनाओं को करारा जवाब दे रहे हैं. इस फिल्म की कमाई इस बात का सबूत है कि कंटेंट अच्छा हो तो दर्शक जरूर फिल्म से जुड़ते हैं. 

ये भी पढ़ें:-'सैयारा' ने दूसरे मंगलवार फिर मचाया गदर, तोड़ डाले 'पठान'-'पीके' सहित 9 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें-12 दिनों का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार के बाद 'वेलकम टू द जंगल' से सामने आया सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक, स्टाइलिश अंदाज में दिखे एक्टर
अक्षय कुमार के बाद 'वेलकम टू द जंगल' से सामने आया सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक, स्टाइलिश अंदाज में दिखे एक्टर
लो कट ब्लाउज और घाघरा... 20 साल पहले मल्लिका शेरावत ने कान्स में यूं की थी एंट्री, सुपरस्टार ब्रिजित बर्दो से हुई थी तुलना
लो कट ब्लाउज और घाघरा... 20 साल पहले मल्लिका शेरावत ने कान्स में यूं की थी एंट्री, सुपरस्टार ब्रिजित बर्दो से हुई थी तुलना
Bhooth Bangla BO Day 29: 'भूत बंगला' की 29वें दिन घटी कमाई लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड, चाहिए बस 3.61 करोड़, जानें- टोटल कलेक्शन
'भूत बंगला' की 29वें दिन घटी कमाई लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड, चाहिए बस 3.61 करोड़
'पति पत्नी और वो दो' नहीं बनी आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, यहां चेक करें एक्टर की टॉप 10 ओपनर की लिस्ट
'पति पत्नी और वो दो' नहीं बनी आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, यहां चेक करें एक्टर की टॉप 10 ओपनर

वीडियोज

भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
Playoffs Scenarios: अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा
अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
Homemade Anti-Aging Cream Tips: घर पर ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, महंगे प्रोडक्ट्स को करें टाटा बाय-बाय
घर पर ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, महंगे प्रोडक्ट्स को करें टाटा बाय-बाय
CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
CBSE ने बदला 9वीं-10वीं क्लास का लैंग्वेज स्कीम, अब दो भारतीय भाषाएं पढ़ना होगा जरूरी
Embed widget