एक्सप्लोरर

आयुष्मान खुराना की शादी का एल्बम आ गया सामने, ताहिरा ने शेयर की कई तस्वीरें, यहां देखिए सारी अनदेखी फोटोज

Tahira Kashyap Wishes Ayushmann Khurrana: ताहिरा कश्यप ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देख आपको पुराने जमाने के शादी के एल्बम की याद आ जाएगी.

Tahira Kashyap Wishes Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप आज अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं. ‘ड्रीम गर्ल 2’ एक्टर उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ शादी की शुभकामनाएं दीं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ताहिरा ने शादी की पुरानी तस्वीरों को साझा कर एक्टर पति को मुबारकबाद दी.

ताहिरा कश्यप ने फोटो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

आयुष्मान खुराना के साथ शेयर की गई तस्वीरों के साथ ताहिरा कश्यप ने लिखा ‘यह काफी लंबा सफर रहा है! श्री गणेश के चित्रों से लेकर लाल जेबरा फूलों के बैकग्राउंड और बनावटी पोज के साथ यह सफर काफी लंबा रहा. हैप्पी एनिवर्सरी.'

इसके साथ ही ताहिरा ने पिछले साल गलत तारीख पर बधाई देने वाली बात याद कर लिखा आपको पिछले साल गलत डेट पर बधाई देने की भरपाई करते हुए हैप्पी एनिवर्सरी.

ताहिरा ने आगे लिखा ‘जब आप शर्मिंदगी का जश्न मनाते हैं तो आप वास्तव में प्यार में होते हैं. शेयर की गई तस्वीरें आयुष्मान और ताहिरा के शादी की है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन की लिबास में बेहद प्यारे लग रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

यूजर्स दे रहे शुभकामनाएं

इन फोटोज के सामने आते ही, कई यूजर्स इस कपल को शुभकामनाएं देने लगे. कुछ ईश्वर से दोनों के खुश रहने की कामना करते नजर आए तो कुछ ने इमोज के जरिए अपना प्यार बरसाया.

कॉलेज के दिनों से प्यार में हैं आयुष्मान-ताहिरा

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं. कपल ने साल 2008 में शादी की. आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप के दो बच्चे हैं. ताहिरा ने 2012 में बेटे विराजवीर और 2014 में बेटी वरुष्का को जन्म दिया.

इससे पहले ताहिरा ने दीपावली मनाने की अपनी योजना शेयर की थी. फिल्म मेकर और राइटर ताहिरा कश्यप ने आईएएनएस को बताया था कि वह दीपावली का त्योहार चंडीगढ़ में मनाएंगी और आयुष्मान खुराना के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देंगी.

ताहिरा का दिवाली प्लान था कुछ खास

आयुष्मान खुराना के पिता का पिछले साल निधन हो गया था. ताहिरा ने बताया 'इस साल दीपावली के लिए चंडीगढ़ जाने की योजना है. हम हर साल धूमधाम के साथ दीपावली मनाते हैं. हम दुनिया के किसी भी कोने में हों या कुछ भी काम कर रहे हों हर हाल में चंडीगढ़ जाना चाहते हैं.'

उन्होंने ये भी बताया कि 'हम इस दिन को परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं. हम एक छोटी सी पार्टी भी रखते हैं, जिसमें परिवार के साथ दोस्त भी शामिल होते हैं.'

बातचीत के दौरान ताहिरा ने बताया कि 'वह खाने पीने की शौकीन हैं, इसलिए वह सिर्फ दीपावली के लिए ही नहीं, बल्कि हमेशा के लिए डाइट छोड़ने की योजना बना रही हैं.' उन्होंने कहा 'मैंने हमेशा के लिए डाइट छोड़ने की योजना बनाई है.'

ताहिरा ने कहा ' मैंने अभी-अभी जलेबी खाई है क्योंकि चंडीगढ़ में सबसे अच्छी जलेबी मिलती है. मुझे बॉम्बे में अगर सच में कुछ याद आता है तो वह है वहां कि देसी घी में बनी जलेबी.'

और पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 में 'छोटा पंडित' ऐसे मचाएगा धमाल, राजपाल यादव ने बताई कमाल की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget