Swara Bhaskar On Daughter Raabiyaa: अभिनेत्री स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं. हालांकि कई बार वे इस कारण ट्रोल भी होती रहती हैं. स्वरा ने 2023 में मुस्लिम पॉलिटिशियन फहाद अहमद से शादी की थी और उसी साल अपनी बेटी राबिया रामा का वेलकम किया था. स्क्रीन के सुवीर सरन शो में स्वरा ने कई संस्कृतियों और धर्मों में अपने विश्वास के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी खुलासा किया कि वे अपनी बेटी को हिंदू या मुस्लिम किस धर्म के साथ परवरिश कर रही हैं.

बचपन में कैसे हुई थी स्वरा की परवरिश? स्वरा ने शो के दौरान अपने बचपन के बारे में भी बात की और बताया कि उनके पिता ने उनके जीवन में रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक महाकाव्यों को क्रिएटिव रूप में पेश किया था. इस दौरान अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए स्वरा ने बताया, “जब मैं बच्ची थी, तो मैं खाना नहीं खाती थी, इसलिए मेरे पिता रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाते थे. वह मुझे खाना खाने के लिए कहते थे और कहानी के क्लाइमेक्स से पहले, वह मुझे कहानी का एंड बताने से पहले अपनी प्लेट में मौजूद सभी चीज़ें खत्म करने के लिए कहते थे, यह बच्चों को संस्कृति से परिचित कराने का एक सुंदर और सहज तरीका है.”

स्वरा किस धर्म से कर रही हैं बेटी की परवरिश? वहीं अपनी बेटी राबिया की परवरिश पर बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, "मैं किसी भी चीज़ में अविश्वास नहीं करती. अब जब हमारी बेटी राबिया रामा का जन्म हुआ है, तो मैं फ़हद से कहती रहती हूं, 'चलो उस पर सभी धर्मों और संस्कृतियों से जुड़ी रस्में निभाते हैं फिर चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हो या सिख हो या इसाई. ताकि वह सुरक्षित रहे. हमने उसके लिए हर तरफ से सभी रिचुअल्स किए, और फिर मैंने सोचा, 'कोई ईसाई रीति-रिवाज भी है क्या?'

 

फहाद ने बताया कि स्वरा अपने बच्चे की भलाई से जुड़ी सभी परंपराओं को अपनाना चाहती थीं, ताकि उसे बुरी नज़र से बचाया जा सके. स्वरा ने आगे बताया, "जब उसे खांसी होती है या तबियत खराब होती है, तो मैं फहद से दुआ पढ़ने के लिए कहती हूं."

ये भी पढ़ें:-व्हाइट टॉप के साथ डेनिम पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने कूल अंदाज में दिखाया स्वैग