कोरोना वायरस के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स घर में ही अपने जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक्टर जितेंद्र का जन्मदिन गया जिसे वो अपने परिवार के साथ मनाते नजर आए. इसके अलावा आज लीजेंड एक्ट्रेस जया बच्चन का भी जन्मदिन है. लेकिन लॉकडाउन के चलते वो दिल्ली में फंसी हैं और यहीं अपने घर पर जन्मदिन मना रही हैं, इसके अलावा आज एक्ट्रेस स्वारा भास्कर का भी जन्मदिन है.
स्वरा को सोनम कपूर ने भी एक बेहद ही खास अंदाज उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी है. सोनम ने इंस्टाग्राम पर स्वरा के साथ वाली अपनी दो तस्वीरें साझा की है. इनमें से एक तस्वीर सोनम की शादी के वक्त उनकी मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें ये दोनों एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल अंदाज में सज-धजकर अपने हाथों में लगी मेहंदी के डिजाइंस दिखाती नजर आ रही हैं और दूसरे में शादी के जोड़े में सोनम स्वरा के पास बैठी दिख रही हैं.
सोनम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन बहुत बहुत मुबाकर हो स्वरु! तुम्हारा साहस और उत्साह बेहद प्रेरणादायक है. तुम हमेशा ऐसी ही रहना. तुम्हें दुनिया का सारा प्यार और खुशियां मिलें! एक बार स्थिति सामान्य हो जाने पर इसका जश्न हम साथ में मिलकर मनाएंगे! तुम्हें खूब सारा प्यार बहन."
इसके अलावा सिंगर टोनी कक्कड़ का जन्मदिन ही हाल ही में बीता है. टोनी की बहन नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के सहारे उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं. नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं.
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सबसे विनम्र, सबसे खूबसूरत इंसान, सबसे प्रतिभाशाली, सर्वश्रेष्ठ गाइड, वह शख्स जिसके दिल में किसी के प्रति कोई नफरत नहीं है, सिर्फ प्यार है, करोड़ों में एक मेरा सबसे अच्छा भाई! मेरी जान तुम जैसा कोई नहीं. मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं. हैशटैगबर्थडेबॉय."
