क्रिकेट और फिल्मों का कनेक्शन हमेशा से लोगों को बहुत पसंद आता है. जब मैदान में खिलाड़ी फिल्मी अंदाज में नजर आते हैं, तो फैंस का उत्साह और भी बढ़ जाता है. इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' का जादू हर तरफ देखने को मिल रहा है. फिल्म के गाने के साथ इसका स्टाइल भी लोगों के बीच जबरदस्त ट्रेंड में है. इसी बीच इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में फिल्मी अंदाज में एंट्री ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Continues below advertisement

अक्षय खन्ना के स्टाइल में दिखे सूर्यकुमार 

मुंबई इंडियंस के एक इवेंट में सूर्यकुमार यादव ने स्टेज पर जबरदस्त एंट्री की. उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के पॉपुलर गाने Fa9la पर डांस करते हुए अक्षय खन्ना के आइकॉनिक स्टेप्स को रीक्रिएट किया. उनका अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग बहुत खुश हुए. हाल ही में इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस ने कमेंट में उनकी एनर्जी, कॉन्फिडेंस और स्टाइल की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मोड.' फैंस को क्रिकेट और बॉलीवुड का ये शानदार कॉम्बिनेशन खूब पसंद आ रहा है.

Continues below advertisement

फिल्म की स्टारकास्ट 

बता दें, 'धुरंधर 2' इस समय की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी में रणवीर का किरदार दुश्मनों के बीच जाकर खतरनाक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. इसके पहले पार्ट ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी और अब इसका दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है. खासकर फिल्म के गाने और डांस स्टेप्स ने लोगों को इतना इंप्रेस किया है कि अब इसका असर सोशल मीडिया से लेकर बड़े इवेंट्स तक देखने को मिल रहा है.