चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक तरह से समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ समझौता करने वाले 10 लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं. अभिनेता की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब विपक्षी दल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा गठबंधन करने के प्रयास में है.

विपक्षी दलों के गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा, ‘‘एक आदमी के खिलाफ जब 10 लोग आते हैं तो मजबूत कौन है? वे 10 लोग या वह व्यक्ति, जिसके खिलाफ वे गठबंधन कर रहे हैं. अगर 10 लोग एक व्यक्ति के खिलाफ जंग छेड़ेंगे तो कौन मजबूत है?’’

क्या बीजेपी इतनी ‘खतरनाक’ पार्टी है कि उसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की जरूरत है, इस बारे में सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने सोमवार को कहा था अगर उन्हें (विपक्षी दल) यह लगता है तो हो सकता है कि उनके लिए वाकई यह सच हो.

उनसे पूछा गया कि क्या वह बीजेपी के साथ समझौता करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि इस पर बाद में फैसला होगा. अभिनेता पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. फिलहाल, उन्होंने पार्टी का गठन नहीं किया है.

यहां देखें वो जगह, जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण करने वाले हैं शादी...

ये भी पढ़ें: 

'आयरन मैन', 'थॉर' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी हस्तियों ने स्टेन ली को दी श्रद्धांजलि 

रणवीर-दीपिका ने Reception में गिफ्ट्स की जगह मांगी डोनेशन, जानिए इसके पीछे की वजह 

आम्रपाली दूबे ने दी फैंस को छठ पर्व की शुभकामनाएं, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये VIDEO 

शादी के बाद पहली बार पति-पत्नी बन यहां जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 

'केदारनाथ' विवाद पर बोले निर्माता - किसी की भावनाओं को आहत करना मकसद नहीं 

दुनिया को 'स्पाइडर मैन' और 'आयरन मैन' देने वाले स्टेन ली का 95 की उम्र में निधन 

अब फैमिली नहीं दोस्ती पर होगी राजश्री की अगली फिल्म, 2019 में रिलीज होगी 'हम चार'