एक्सप्लोरर

रिलीज से पहले सुपरफैंस को मिली 'भूत बंगला' के टीजर की झलक, सोशल मीडिया पर छाया मेकर्स का सरप्राइज

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 14 साल बाद फिल्म 'भूत बंगला' के साथ वापसी कर रही है. इसी बीच टीजर रिलीज से पहले मेकर्स ने सुपरफैंस को इसका प्रिव्यू दिखाया है.

बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी फिल्मों की बात होती है, तो अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन का नाम जरूर लिया जाता है. दोनों ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं. अब करीब 14 साल बाद यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'भूत बंगला' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. इसी वजह से फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

टीजर से पहले सुपरफैंस को मिला सरप्राइज

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने टीजर लॉन्च से पहले एक सरप्राइज देते हुए कुछ सुपरफैंस को इसका स्पेशल प्रिव्यू दिखाया. जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा तेज हो गई और फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई. फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें डर और हंसी दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. टीजर का स्पेशल प्रिव्यू देखने पहुंचे फैंस का उत्साह देखने लायक था. जैसे ही स्क्रीन पर झलक दिखाई गई, थिएटर में तालियों और सीटियों की आवाज गूंज उठी. कई फैंस ने तो टीजर को दोबारा चलाने की भी मांग कर डाली.

दर्शकों का कहना था कि इस फिल्म में उन्हें वही पुराना कॉमिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसके लिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी मशहूर है. इसके अलावा फिल्म का पहला गाना 'राम जी आके भला करेंगे' भी इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट 

बता दें, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. लंबे समय बाद अक्षय कुमार को उनके पुराने कॉमिक अवतार में देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Wednesday Box Office Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल
Advertisement

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget