मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी को सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' में फिल्माए गए 'लैला मैं लैला' गाने में देखा जाएगा. इस गाने की फोटो सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी की गई. सनी का कहना है कि वह राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म का हिस्सा बनकर काफी गर्व महसूस कर रही हैं.
इस फोटो में सनी को नीले रंग की लंहगा चोली में देखा जा रहा है. वह इस देसी अवतार में काफी सुंदर नजर आ रही हैं. अपनी इस फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए सनी ने एक संदेश में लिखा, "लैला मैं लैला' गाने का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं. 'रईस' का सफर शुरू हो गया है. मैं आ रही हूं."Proud to be part of Laila Main Laila @RaeesTheFilm.Journey has just begun. #Aa Rahi Hoon! @IAmSRK@ritesh_sid@rahuldholakia@FarOutAkhtarpic.twitter.com/YEJabBy5QB
— Sunny Leone (@SunnyLeone) December 19, 2016 'रईस' फिल्म का यह गीत 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' के गीत 'लैला ओ लैला' से लिया गया है. शाहरुख ने ट्वीट किया, "राम संपत और सनी लियोनी पुरानी यादें ताजा करने को तैयार."