नई दिल्ली: अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन वो अपने फैंस को अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाना नहीं भूलतीं हैं. हाल में सनी ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो एक बड़े से टायर के साथ वर्कआउट करती दिख रही हैं.
इस स्लो मोशन वीडियो में सनी भारी भरकम टायर को उठाती नजर आ रही हैं. उनकी फिटनेस से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन उन्हें इस तरह की एक्सरसाइज करते देख सभी हैरत में हैं.
सनी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "बीते रोज हुए क्रेजी फूड पॉइजनिंग के बाद एक बार फिर खुद को ताकतवर महसूस कर रही हूं!!"