नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट सेनसेशन सनी लियोन पंजाबी परिवार से तालुक रखती हैं इस बारे में तो शायद आप जानते होंगे. लेकिन क्या पंजाबी गीतों को लेकर सनी के प्यार के बारे में आप जानते हैं. हाल ही में सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दलेर मेहंदी के एक सुपरहिट गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो किसी एयरपोर्ट को लग रहा है जहां पर सनी लियोन अपनी टीम के साथ दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने 'बोलो तारारा' पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं. सनी लियोन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जी हां हम सब पागल हैं.'  सनी लियोन के इस वीडियो को 28 लाख बार देखा जा चुका है. सनी लियोन के इस वीडियो को फैंस ने भी खूब पसंद किया. इस वीडियो पर हजारों कमेंट किए हैं. खास बात ये है सनी लियोन के इस केयरलैस और फ्री फन लविंग अवतार को फैंस ने बहुत पसंद किया है. एक फैन ने कमेंट करते हुए सनी को क्यूट बताया तो एक ने कहा कि पंजाबी फीवर ऑन हैड. ऐसा नहीं है कि सनी को सिर्फ फैन्स का प्यार ही मिला . एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये आपको सूट नहीं करता अपने पॉर्न प्रोफेशन पर वापस आ जाओ. बता दें कि हाल ही में सनी लियोन की बायोपिक 'किरेनजीत कौर' का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है. जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.