सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने घायल, घातक और दामिनी जैसी कई शानदार फिल्में दी थीं. हालांकि सालों बाद इस जोड़ी की हालिया रिलीज फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. वहीं 'बटवारा 1947' के फ्लॉप होने के बावजूद सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. इस बार एक्टर-डायरेक्टर की ये फेम जोड़ी एक जबरदस्त एक्शन फिल्म लानें की तैयारी कर रहे हैं.
सनी देओल और राजकुमार संतोषी ला रहे ‘घातक 2’? बता दें कि 'बटवारा 1947' को मिलाकर सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने अब तक 4 फिल्में साथ में की हैं. वहीं अब इन्होंने पांचवीं फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. इस बार सनी और संतोषी एक्शन फिल्म के साथ धमाका करने की तैयारी में हैं. हालांकि फिल्म की ज्यादा डिटेल्स नहीं मिली हैं लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 1996 की विजिलेंटे एक्शन फिल्म 'घातक' का सीक्वल हो सकती है, जिसे इस जोड़ी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है.
कब से शुरू करेंगे सनी और संतोषी अपनी 5वीं फिल्म की शूटिंगफिल्म का नाम 'घातक 2' होगा या कुछ और, यह लॉजिस्टिकल वजहों पर निर्भर करेगा, लेकिन खबर है कि मेकर्स इसे 'घातक' के सीक्वल के तौर पर ही बना रहे हैं. अगले तीन महीनों में इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है और सनी देओल की डेट्स के मुताबिक साल 2027 के मिड तक तक इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
रिपोर्ट के मुताबिक, "सनी देओल और राजकुमार संतोषी की दोस्ती 1990 में 'घायल' के समय से ही बहुत गहरी रही है. 'बंटवारा 1947' से ये जोड़ी करीब तीन दशकों के बाद साथ आई थी. इसने उनके प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल रिश्ते को भी फिर से मज़बूत किया है. फिल्म पर काम करते समय उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी और वे पहले ही एक और प्रोजेक्ट पर बातचीत कर चुके हैं. असल में, पहली नैरेशन (कहानी सुनाने का काम) हो चुकी है और संतोषी जल्द ही फाइनल ड्राफ्ट पर काम फिर से शुरू करेंगे.”
वहीं फैंस अब इस जोड़ी की अपकमिंग फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं.
सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
- बता दें कि सनी देओल के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही नितेश तिवारी की मचअवेटेड 'रामायण' में भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे. ये फिल्म दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज. होगी.
- उन्होंने हाल ही में एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'एंटोनी' की शूटिंग पूरी की है, जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और जिसमें उनके साथ ज्योतिका और विजय वर्मा भी हैं।.
- वह जल्द ही 'रामायण' के दूसरे चैप्टर की शूटिंग के लिए सेट पर लौटेंगे.
- कहा जा रहा है कि वह 'जाट 2' के लिए माइथ्री मूवी मेकर्स से भी बातचीत कर रहे हैं, हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी राइटिंग स्टेज में है.
'बंटवारे 147' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वहीं सनी की लेटेस्ट रिलीज 'बंटवारा 1947' की बात करें तो ये फिल्म दमदार स्टारकास्ट के बावजूद दर्शकों को पसंद नहीं आई. 120 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 34.35 करोड़ की नेट कमाई ही की है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है.
ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को 'आवारापन 2' से 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की नई फिल्म, जानें- कलेक्शन
