सनी देओल की फिल्म 'गबरू' को लेकर मेकर्स ने अपडेट दिए हैं. पहले फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब खबर आई है कि फिल्म 2027 में रिलीज होगी. इस फिल्म में फैंस को सनी देओल का अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा.

Continues below advertisement

मेकर्स ने अभी तक फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज नहीं किया है, लेकिन प्रोड्यूसर विशाल राणा ने बताया कि फिल्म के 2027 में रिलीज होने की उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि ये फिल्म सनी देओल के दिल के बहुत करीब है. यहां तक के उनके परिवार को भी ऐसा लगता है कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए कुछ नया किया है.

फिल्म रियल लाइफ हीरोज के बारे में हैं, जहां लोग बड़े सपने देखने की हिम्मत करते हैं. 

Continues below advertisement

सनी देओल का अनदेखा अवतार

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में विशाल राणा ने कहा, 'हम फिल्म को 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म सनी के दिल के करीब है और हमारे भी. ये यूनिक सनी देओल फिल्म है. आपने कभी भी सनी देओल को ऐसे अवतार में नहीं देखा होगा. इसीलिए सनी हर जगह गबरू की बातें कर रहे हैं. बॉर्डर 2 की सक्सेस मीट के बाद बहुत लोगों ने मुझे कॉल किया. सनी सर की फैमिली ने साथ में फिल्म देखी. उनका भी मानना है कि सनी ने ऐसा पहले कभी कुछ नहीं किया.'

आगे उन्होंने कहा, 'ये वो फिल्म है जो सनी के दिल को छूएगी, जिनके बड़े सपने हैं. ये रियल लाइफ हीरोज की कहानी है. हम जल्द ही डेट अनाउंस करेंगे. सनी सर की सूर्या अगले महीने रिलीज हो रही है नवंबर में. उसके बाद हम अनाउंसमेंट करेंगे. ये वो फिल्म है जो ऑडियंस को सरप्राइज करेगी. इस बार ढाई किलो का हाथ नहीं ढाई किलो का दिल लेकर आया हूं.'

वर्क फ्रंट पर सनी देओल को अब फिल्म 'सूर्या' में देखा जाएगा. 20 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी. इसके अलावा वो फिल्म 'रामायण' में भी दिखेंगे.