एक्सप्लोरर

सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को लव लेटर, कहा- बेबी तुमसे और ज्यादा प्यार करने लगा हूं, एक्ट्रेस को 'स्टार' भी गिफ्ट किया

Sukesh Gifted Star To Jacqueline: जेल में बंद महाठग सुकेश ने एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को लेटर लिखकर अपने प्यार का इजहार किया है. उसने एक्ट्रेस को 'स्टार' भी गिफ्ट किया है.

Sukesh Gifted Star To Jacqueline: महाठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज एक बार फिर से चर्चा में हैं. बता दें कि करोड़ों की ठगी के मामले में सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की जेल में बंद है. हालांकि वो अक्सर ही लेटर लिखकर जैकलीन से अपने प्यार का इजहार करते रहता है. इस केस से पहले कथित तौर पर सुकेश जैकलीन संग रिश्ते में था.

इस साल विमेंस डे के मौके पर सुकेश ने जैकलीन के लिए लेटर लिखा था. वहीं अब एक बार फिर से सुकेश ने ऐसा ही किया है. उसने नए लेटर में जैकलीन के कान्स लुक की तारीफ की है. साथ ही खुलासा किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को उसने एक खास तोहफा दिया है. 

भारतीय समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन के प्रति एक बार फिर से अपने प्यार का इजहार किया है. उसने एक्ट्रेस को 'बेबी गर्ल' कहा है. इतना ही नहीं यह बात भी सामने निकलकर आई है कि सुकेश ने एक्ट्रेस को उनके नाम का एक 'स्टार' भी गिफ्ट किया है.

सुकेश ने जैकलीन को दिया 'स्टार'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

ANI के रिपोर्ट की मानें तो सुकेश ने लेटर में लिखा है कि, "सबसे पहले मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं, सुपर क्रेजी, मैं तुमसे और भी ज्यादा प्यार करने लगा हूं. बेबी, तुमने कान्स में सबका दिल जीत लिया, गोल्ड में तुम्हारा लुक जैजी और सुपर क्लासी था. मेरे प्यार को संभालने के लिए बहुत सुंदर, अपने अन्य फोटोशूट के माध्यम से, तुमने मेरा दिल फिर से चुरा लिया, मेरे कपकेक.''

आगे सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है कि, ''बेबी, आज मैं तुम्हें तुम्हारे नाम का एक 'स्टार' उपहार में दे रहा हूं. बेबी, अब तुम उन कुछ खास लोगों की लिस्ट में हो जिनके पास रियल स्टार है. तुम इसकी हकदार हो क्योंकि तुम असली स्टार हो, मेरे स्टार पूरी दुनिया अब आपके तारे को देख सकती है. आपका तारा सिंह राशि के खगोलीय तारामंडल में स्थित है, और इसके निर्देशांक हैं, RA09H37M26.98ot12°2215.TI। मुझे उम्मीद है कि आपको यह छोटा सा प्यारा सरप्राइज उपहार पसंद आएगा. यह सितारा हमेशा के लिए अमर रहेगा, जैसे हमारा एक-दूसरे के लिए प्यार.''

विमेंस डे पर भी लिखा था लेटर

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

बता दें कि इससे पहले इसी साल विमेंस डे के मौके पर भी सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए लेटर लिखा था. गौरतलब है कि विमेंस डे से पहले जैकलीन की बिल्डिंग में आग लगने की खबर चर्चा में रही थी. उसका भी सुकेश ने जिक्र किया था. सुकेश ने लिखा था कि, ''मेरे दिल की धड़कनें थम गईं, जब तुम्हारी बिल्डिंग में आग लगने की खबर आई. ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि तुम ठीक हो.''

आगे सुकेश ने लिखा था कि, ''मेरी बेबी गर्ल, जैकलीन फर्नांडिस, मेरी लाइफलाइन, मेरी बोम्मा, तुम्हें महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई. तुम इस धरा पर रहने वाली सबसे खूबसूरत महिला हो. यह खूबसूरती सिर्फ चेहरे से नहीं है, बल्कि तुम इंसान के रूप में जो हो, उससे भी है. यह साल का वह खास दिन है, जो तुम्हारे और दुनिया की दूसरी तमाम खूबसूरत महिलाओं के अस्तित्व का जश्न है, वो जो हमारी जिंदगी की असली हीरोज हैं. जैसा कि कहा गया है- हर मर्द की सफलता की कहानी के पीछे निश्चित तौर पर एक औरत है. मेरे पास भी मेरी खुद की ताकत और शक्ति है, मेरा प्यार, मेरी खूबसूरत जैकलीन फर्नांडिस.''

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की परफॉर्मेंस देख फिदा हुईं पत्नी, सोशल मीडिया पर दिखाया प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
भारत, चीन और जापान के बाद अब ये एशियाई देश होगा एयरक्राफ्ट कैरियर से लैस, किस मुल्क की करेगा घेराबंदी?
भारत, चीन और जापान के बाद अब ये एशियाई देश होगा एयरक्राफ्ट कैरियर से लैस, किस मुल्क की करेगा घेराबंदी?

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट
Jagadhatri: 😒Rekha ने बनाया Jagdhatri की बेइज्जती का प्लान, पिता भी हुए शामिल #sbs (15.02.2026)
Dhurandhar की Actress, Sara Arjun भी पहुंची Sadhguru के आश्रम; यहीं से की है पढ़ाई
Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | T20 World Cup | Mahashivratri | Operation Sindoor | Delhi Pollution
T20 World Cup 2026: बारिश बिगाड़ेगी खेल? कोलंबो स्टेडियम से देखिए पल-पल की रिपोर्ट |IND Vs PAK

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
भारत, चीन और जापान के बाद अब ये एशियाई देश होगा एयरक्राफ्ट कैरियर से लैस, किस मुल्क की करेगा घेराबंदी?
भारत, चीन और जापान के बाद अब ये एशियाई देश होगा एयरक्राफ्ट कैरियर से लैस, किस मुल्क की करेगा घेराबंदी?
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
Pakistan Army Chief: म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा- 'ID कहां है...'
म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, जानें पूरा मामला
"नवाज शरीफ हमें लूटकर खा गया है" इंडियन व्लॉगर के सामने पाकिस्तानियों ने रोया महंगाई का दुखड़ा, वीडियो वायरल
EPFO से आपको कितनी मिल सकती है पेंशन? यहां जान लें पूरा कैल्कुलेशन और फॉर्म्युला
EPFO से आपको कितनी मिल सकती है पेंशन? यहां जान लें पूरा कैल्कुलेशन और फॉर्म्युला
Embed widget