शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में है और फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही है. बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुहाना सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. आए दिन सुहाना की कोई न कोई नई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुहाना की एक वीडियो सामने आई है.
इस वीडियो में सुहावा अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं. आप वीडियो में देख सकते हैं कि सुहाना अपने कुछ खास दोस्तों के साथ आइस स्केटिंग करती दिख रही हैं. इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रही हैं. इससे पहले भी सुहाना की न्यूयॉर्क से अक्सर ऐसी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आती रहती हैं.
वहीं, शाहरुख खान भी अपनी अक्सर बेटी सुहाना से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जाते रहते हैं. इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आती रही हैं. कुछ समय पहले पूरा परिवार सुहाना से मिलने पहुंचा था और इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आईं.
आपको बता दें कि कुछ रोज़ पहले ही सुहाना की एक शॉर्ट फिल्म रिलीज़ हुई है. फिल्म का नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है. फिल्म का निर्देशवन थियोडर गिमेनो ने किया है. फिल्म में सुहाना के साथ रॉबिन गोनेला भी नज़र आए हैं. इस फिल्म के ज़रिए ही सुहाना खान ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है. खास बात ये है कि सुहाना ने फिल्म में अच्छी एक्टिंग भी की है.
