नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम ने आज तड़के सुबह सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी विवादास्पद टिप्पणी कर दी है जिससे एक नई बहस शुरू हो सकती है. सोनू निगम ने आज सुबह 5.46 बजे ट्वीट करके लाउडस्पीकर के जरिए सुबह होने वाले अजान पर सवाल उठाए हैं.
सोनू निगम ने ट्वीटर पर लिखा है, 'भगवान सभी को सलामत रखें. मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन मुझे सुबह में अज़ान की आवाज सुनकर उठना पड़ता हैं. आखिर ये कब खत्म होगा?'
लाउडस्पीकर की आवाज पर तर्क देते हुए सोनू निगम ने लिखा, 'और मैं ये बताना चाहता हूं कि जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया तो उस वक्त बिजली नहीं थी. तो फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे शोर की क्या जरूरत है? मैं ऐसे किसी भी मंदिर या गुरूद्वारे पर मैं विश्वास नहीं रखता हूं जो उन लोगों को बिजली के उपयोग से जगा दें जो उस धर्म को फॉलो नहीं करते हैं.'
सिर्फ इतना ही नहीं इस सिंगर ने आगे लिखा, 'गुंडागर्दी है बस!'
आपको बता दें सोनू निगम ऐसे सिंगर हैं जो ना सिर्फ हिंदी में बल्कि कन्नड़, उड़िया, तमिल, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं. सोनू निगम पिछले साल उस वक्त भी चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने नोटबंदी के बाद उसके समर्थन में एक वीडियो रिलीज की थी. यहां देखें वो VIDEO:
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है. यहां लोग दो हिस्सों में बट गए हैं कोई इस सिंगर की बात को सही बता रहा है तो कोई उसकी आलोचना कर रहा है.
सोनू निगम के इस सवाल पर जवाब देते हुए और मज़ाकिया अंदाज में अभिनेता एजाज़ खान ने लिखा है, ये गलत है सोनू निगम. क्या तुम्हें याद नहीं कि हमारे पैरेंट्स क्या सिखाते हैं. जल्दी उठो और सुबह में रियाज़ करो....'
एक यूजर ने तो सोनू निगम को साउंड प्रूफ घर बनवाने की सलाह भी दे डाली. यहां देखिए- 