मुंबई : अभिनेत्री जूही चावला लंदन की सड़कों पर घूमते हुए अचानक सोनम कपूर से टकरा गईं. सोनम से मिलकर वह बेहद खुश हुईं. जूही ने रविवार को ट्वीट किया, "कितना सुखद आश्चर्य..प्यारी सोनम कपूर से मुलाकात..हम हंसे और बांड स्ट्रीट के मध्य में तस्वीरें लीं."

सोनम, आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद आहूजा रिलेशन में हैं.

बता दें कि सोनम की अगली फिल्म 'पैडमैन' है जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.