नई दिल्ली: इन दिनों बॉलवुड में दो एक्ट्रेसेस की शादी की खबरें जोरों पर हैं जहां एक तरफ सोनम खबरों की शादी की खबरें आ रही हैं तो वहीं, खबरें तो ये भी हैं कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूदजा से 8 मई से 12 मई के बीच में शादी कर सकती हैं और ये शादी मुंबई में हो सकती है. पहले खबरें थी कि इन दोनों की शादी को लेकर खबरें थी कि ये शादी स्विट्जरलैंड के जेनेवा में होने वाली थी. लेकिन अब कहा जा रहा है कि शादी मुंबई में ही होगी.
रिपोर्ट के मुताबिक सोनम और आनंद की शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शिरकत करेंगे. मुंबई में ये शादी कहां होगी इस बात को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाएगा. वहीं रिपोर्ट्स का तो ये भी कहना है कि सोनम कपूर की शादी के लिए फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना करने वाली हैं.
