एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाल ही में मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोडपति' के प्रीमियर में पहुंचीं, जिसे एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं. शो में हुई बातचीत के दौरान सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर बैटल पर खुलकर बात की.

Continues below advertisement

एक्ट्रेस ने बताया कि इस मुश्किल दौर में उन्होंने अपने शरीर से प्यार करना सीखा और इस फेज से काफी कुछ सीखा. बातचीत के दौरान माधुरी ने सोनाली के कैंसर से लड़ने के हौसले और इस कठिन दौर में उनकी हिम्मत की तारीफ की. माधुरी ने सवाल पूछते हुए कहा, आपने जिंदगी में कई अलग-अलग अनुभव देखे हैं और जब आपने कैंसर को मात दी, तब हमने आपका एक नया रूप देखा. हमने आपको एक मजबूत सोनाली के रूप में उभरते हुए देखा.

इस पर सोनाली बेंद्रे कहती हैं कि उन्होंने कभी भी कैंसर को लड़ाई के तौर नहीं देखा था, बल्कि अपने शरीर को समझने और इससे कुछ सीखने पर ध्यान दिया था. उन्होंने कहा, हम हमेशा कहते हैं कि किसी ने कैंसर पर जीत हासिल कर ली, लेकिन उस वक्त मेरा इरादा इससे उबरने का नहीं था बल्कि, यह समझने का था कि ऐसा क्यों हो रहा है और इससे मैं क्या सीख सकती हूं.

Continues below advertisement

'कॉफी विद करण' के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो

सोनाली बेंद्र ने माधुरी दीक्षित को बताया कि कैंसर के दौरान उन्हें जिंदगी के कई अनुभव मिले. उन्होंने कहा, 'यकीन मानिए, मैंने इससे वाकई बहुत कुछ सीखा और मैंने इसे इसी नजरिए से देखा.'

सोनाली ने यह भी बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि लड़ाई और जीतने जैसी भाषा कभी-कभी अपने ही शरीर के साथ एक टकराव पैदा कर देती है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जब हम कहते हैं कि हमने किसी चीज पर जीत हासिल कर ली है, तो कहीं न कहीं ऐसा लगता है जैसे ये एक लड़ाई है. इसमें कहीं न कहीं एक निगेटिविटी आ जाती है और आखिर है तो ये हमारा ही शरीर, है ना? कैंसर सेल्स भी तो हमारे ही सेल्स हैं. तो हम खुद से ही कैसे लड़ सकते हैं?

रोमांस से थ्रिलर तक, इस हफ्ते OTT पर देखें साउथ की 8 फिल्में-1 शो, मलयालम की होंगी 5 मूवीज