अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' उनकी बड़ी हिट फिल्मों 'शैतान 2' और 'रेड 2' जैसा जादू चलाने में नाकाम रही. ये फिल्म 2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल होने के बावजूद वैसा जादू नहीं दिखा पाई, जैसा 13 साल पहले दिखा था. फिल्म को 50 करोड़ कमाने में भी मुश्किल आ रही है.

पिछले 15 सालों से अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल करते आ रहे थे, वो अब 'सन ऑफ सरदार 2' की वजह से नहीं होता दिख रहा. तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म की वजह से अजय देवगन का जो रिकॉर्ड टूटा है वो क्या है. 

अजय देवगन का 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा

अजय देवगन गोलमाल सीरीज से लेकर सिंघम और दृश्यम सीरीज की कई अलग-अलग फिल्मों में दिख चुके हैं. कुल मिलाकर वो कई फ्रेंजाइजी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरा कमाई की थी. अब 'सन ऑफ सरदार' फ्रेंचाइजी ने उनके उस जबरा कमाई के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है.

बता दें कि अजय देवगन की सिर्फ एक फ्रेंचाइजी सीक्वल गोलमाल रिटर्न्स (51.15 करोड़) जो 2008 में आई थी, उसे छोड़कर उनकी सभी फ्रेंचाइजी फिल्मों ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था. यानी 2010 की गोलमाल 3 से लेकर अभी तक ये सफर जारी रहा. नीचे उनकी ऐसी फ्रेंचाइजी फिल्मों की लिस्ट देख लीजिए जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.

'सन ऑफ सरदार 2' से पहले अजय देवगन की फ्रेंचाइजी फिल्मों ने हमेशा कमाए थे 100 करोड़

टेबल पर दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े फिल्मों की कमाई से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक हैं.

फिल्मरिलीज का सालबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ में)
गोलमाल 32010106.64
सिंघम रिटर्न्स2014140.60
गोलमाल अगेन2017205.69
दृश्यम 22022239.67
सिंघम अगेन2024247.85

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म की कमाई इतनी घट गई है कि थिएटर मालिकों ने इसके करीब 700 शो कम कर दिए हैं. वहीं दूसरी ओर 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं. फिल्म का अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें तो सैक्निल्क के मुताबिक, ये 35 करोड़ भी नहीं पहुंच पाया है.