मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 18 मई को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिल्डिंग के नीचे अचानक एक सांप नजर आया. सांप दिखाई देते ही सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत अलर्ट हो गए और बिना देर किए एक्सपर्ट स्नेक हैंडलर को बुलाया गया. कुछ ही देर में मुंबई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

Continues below advertisement

मौके पर पहुंचीं रेसक्यू टीमस्नेक हैंडलर ने सावधानी के साथ सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया. इस दौरान पुलिस ने भी पूरे एरिया को संभाले रखा. राहत की बात ये रही कि सांप जहरीला नहीं था और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. मामले की जानकारी बांद्रा पश्चिम पुलिस स्टेशन में डायरी में दर्ज की गई है, वहीं वन विभाग कंट्रोल रूम को भी इसकी सूचना दे दी गई. 

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें:- 'मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से...', जब 80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे सलमान खान, बाल-बाल बची थी जान

कार पार्किंग एरिया में घुसा सांपबताया जा रहा है कि सांप कार पार्किंग एरिया में शटर के अंदर घुस गया था. इसी पार्किंग के ठीक ऊपर पहली मंजिल पर सलमान खान का फ्लैट है, जहां वह अपने पिता और परिवार के साथ रहते हैं. पकड़ा गया सांप धामण प्रजाति का था, जो करीब 5 फीट लंबा और बिना जहर वाला होता है.

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरलहिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सांप को सबसे पहले बिल्डिंग के नीचे देखा गया था, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई. वहीं, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हैंडलर को सावधानी के साथ सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से बैग में डालते हुए देखा जा सकता है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि सांप आखिर वहां तक कैसे पहुंचा. 

ये हैं सलमान खान की अपकमिंग मूवीजवर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे. अपूर्व लाखिया फिल्म के डायरेक्टर हैं. इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा सलमान के पास डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की फिल्म भी है, जिसमें वो नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. 

ये भी पढ़ें:- सलमान खान की तन्हाई की पोस्ट देख मां सलमा को भी हुई बेटे की चिंता, अब सुपरस्टार ने दी सफाई, बोले- 'कभी-कभी लोगों के साथ...'