Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में छा गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धुनकर नोट छाप रही है और हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही है. 20 जुलाई को पर्दे पर आए 'सितारे जमीन पर' को अब रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और अब फिल्म ने आमिर खान की एक और हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सितारे जमीन पर' ने पहले दिन 10.7 करोड़ से खाता खोला था. आमिर खान की फिल्म ने दूसरे दिन 20.2 करोड़, तीसरे दिन 27.25  करोड़ और चौथे दिन 8.5 करोड़ रुपए कमाए थे. अब फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

'सितारे जमीन पर' ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पछाड़ा'सितारे जमीन पर' ने पांचवें दिन अब तक (रात 11 बजे तक) 8.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 75.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 'सितारे जमीन पर' ने आमिर खान की 8 साल पहले रिलीज हुई हिट फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन बीट कर दिया है. 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने भारत में 63.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी. अब 'सितारे जमीन पर' ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पछाड़ दिया है.

'सितारे जमीन पर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कलेक्शन कर रही है. आमिर खान की फिल्म ने 4 दिन में कुल 110 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है. 

'सितारे जमीन पर' के बारे मेंआर.एस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है. ये 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है जिसमें आमिर खान ने एक बास्केटबॉल कोच का किरदार निभाया है. फिल्म में वे न्यूरोडायवर्जेंट से जूझ रहे बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते नजर आते हैं. कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर 'सितारे जमीन पर' में जेनेलिया देशमुख भी अहम रोल में हैं.