नई दिल्ली: देश की मशहूर गायिका और स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने ट्विटर पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की. मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि ये उनकी खुद की खींची हुई फोटो है.
लता ने पोस्ट में बताया कि ये फोटो 1950 के दशक की है और आज इस तरह खुद की खींची फोटो को ही 'सेल्फी' कहा जाता है. इसके साथ ही लता मंगेशकर ने एक और फोटो पोस्ट की. दूसरी फोटो में लता किसी और की फोटो DSLR से खींचती हुई नज़र आ रही हैं.
'सेल्फी' को फेमस हुए अभी कुछ ही साल हुए हैं. जबकि लता मंगेशकर ने अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि ये उनके द्वारा ही खींची गई फोटो है. लता ने ये फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "नमस्कार. मेरी खुद की खींची फोटो शेयर कर रही हूं, ये फोटो 1950 के दशक में खींची गई थी. आज के दिनों में ये सेल्फी के नाम से जानी जाती है."लता मंगेशकर ने की विराट कोहली की तारीफ, किया खास ट्वीट
इसके कुछ देर बाद ही लता ने एक और फोटो ट्विटर पर पोस्ट की. इस फोटो में मशहूर गायिका DSLR से किसी का फोटो खींचती हुई दिख रही हैं. इस पोस्ट के साथ लता ने कैप्शन लिखा, "वर्ल्ड फोटोग्राफी डे".