Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'सिंबा' ने सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन यानी मंगलवार को 28.19 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म ने पांचवे दिन अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की गई और ये सिलसिला अभी तक जारी है. रणवीर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छुट्टियों का फायदा मिल रहा है. साथ ही सिंबा के कॉम्पीटिशन में कोई दूसरी फिल्म नहीं इसका फायदा भी फिल्म को लगातार मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में कुल 124.54 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
सिंबा को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने ओवरसीज में भी चार दिनों में 39.85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. फिल्म को भारत में 4020 और ओवरसीज में 963 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.
इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सिंबा की टक्कर में कोई बड़ी फिल्म नहीं है. शाहरुख खान की 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धराशाई हो चुकी है. इसके लिए कन्नड़ फिल्म KGF इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. लेकिन साउथ की फिल्म होने के चलते हिंदी भाषी इलाकों में फिल्म की बहुत ज्यादा पहुंच नहीं है. इसका फायदा भी सिंबा को मिल रहा है. साथ ही फिल्म का कंटेट इस वक्त न्यू ईयर के सेलिब्रेशन मूड से मेल खाता है जिसके चलते भी फिल्म को लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
'जीरो' का हुआ बुरा हाल जहां एक तरफ रणवीर की फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, शाहरुख खान की 'जीरो' रिलीज के 12 दिनों में भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं पा सकी है. 'सिंबा' ने जहां रिलीज के चार दिन में 96 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी वहीं, 'जीरो' ने रिलीज के 12 दिन में भी बॉक्स ऑफिस पर कुल 91 करोड़ रुपए कमाए थे.