एक्सप्लोरर

Sikandar Box Office Collection: 'सिकंदर' का बजट 200 करोड़, कमा चुकी है 365 करोड़, फिर भी क्यों फ्लॉप?

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को अगर आप फ्लॉप समझ रहे हैं तो जरा रुकिए, क्योंकि आंकड़े जो कहानी बयां कर रहे हैं वो चौंकाने वाली है. यहां जानिए पूरी कहानी

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की सिकंदर को लेकर जितनी पॉजिटिव बातें रिलीज से पहले हुईं उससे ज्यादा आलोचनाएं फिल्म की रिलीज के बाद होने लगीं. फिल्म को रिव्यूवर्स से प्यार नहीं मिला और न ही जनता का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ.

हालांकि, फिल्म की ओपनिंग इतनी भी खराब नहीं थी. सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ और फिर ईद के मौके पर 29 करोड़ कमाए जिसे अच्छा कलेक्शन माना जा सकता है, लेकिन किसी और दूसरे स्टार के लिए न कि सलमान खान के लिए. इसलिए भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से कमजोर माना गया.

सिकंदर का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिकंदर ने वर्ल्डवाइड 197.4 करोड़ रुपये की कमाई 8 दिनों में कर ली है. नौवें दिन फिल्म की इंडिया में कमाई करीब 2 करोड़ के आसपास हुई है. यानी फिल्म 200 करोड़ कमा चुकी है. ये उतनी ही रकम है जितना फिल्म का बजट है. ऐसे में सवाल उठता है कि फिल्म हिट हुई है या फ्लॉप? तो चलिए जानते हैं कि आंकड़े क्या कहते हैं.

सिकंदर ने डिजिटल राइट्स से कमाए कितने करोड़

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने सिकंदर के ओटीटी राइट्स 85 करोड़ में खरीदे हैं. तो वहीं फिल्म के म्यूजिकल राइट्स 30 करोड़ रुपये और सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ में बिके. इस लिहाज से फिल्म ने टोटल 165 करोड़ रुपये सिर्फ राइट्स बेचकर कमा लिए.

सिकंदर की टोटल कमाई कितनी हो चुकी है?

सिकंदर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन और राइट्स बेचकर हुई कमाई को जोड़ दें तो 200 करोड़ रुपये और 165 करोड़ रुपये को मिलाकर ये करीब 365 करोड़ रुपये होता है. फिल्म अभी भी सिनेमाहॉल में है और कुछ न कुछ कमाती रहेगी यानी इसमें कई करोड़ रुपये और जुड़ने बाकी हैं. हालांकि, ये कलेक्शन कितना होगा ये तो फाइनल डेटा आने के बाद ही पता चलेगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

तो क्यों फ्लॉप कहा जा रहा सिकंदर को?

अगर बजट और कमाई के बीच का अंतर देखें तो फिल्म बजट का 182.5 प्रतिशत रुपया निकाल चुकी है. यानी मेकर्स के लिए ये फिल्म घाटे का सौदा तो बिल्कुल भी नहीं रही. इसके बावजूद फिल्म को फ्लॉप्स में गिनने की वजह खुद भाईजान का स्टारडम है.

पहली बात फिल्म से उम्मीद थी कि ये बजट का कई गुना सिनेमाहॉल से निकाल लेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दूसरी वजह सलमान खान की 2019 में आई फिल्म भारत ने 42 करोड़ और 2023 की टाइगर 3 ने 44.5 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन सिकंदर इन फिल्मों के बराबर भी नहीं पहुंच पाई.

इसके अलावा, न ही सिकंदर 8 साल पहले आई टाइगर जिंदा है के 339.16 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ पाई. बता दें कि टाइगर सीरीज का दूसरा पार्ट सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. साफ है कि अगर कमाई के लिहाज से देखें तो मेकर्स का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हां, बस फायदा ज्यादा नहीं हो पाया है.

और पढ़ें: 'छावा' के पास सिर्फ 3 दिन का समय, उसके बाद ठप हो जाएगी कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

BJP New President: BJP मुख्यालय में ताजपोशी समारोह को संबोधित करते हुए PM Modi ने बोला कुछ ऐसा...
Stand Up Comedian Appurv Gupta ने बताया की कैसे खुद दुखी होकर भी वो लोगों को हंसा देते है!
BJP New President: हाथों में बाबा बैद्यनाथ धाम और Nitin Nabin का पोस्टर लिए समारोह में पहुंचे नेता |
BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला भाषण, बोले- 'जनसंघ के दौर से ही...'
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
ABP Youth Conclave 2047: दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
India Pakistan Height: हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
"रियल लाइफ टपू सेना" कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
Embed widget