Sikandar Box Office Collection Day 10: दस दिनों में अपनी इन फ्लॉप फिल्मों को भी नहीं पछाड़ पाए सलमान खान, देखें कलेक्शन
Sikandar Box Office Collection Day 10: सिकंदर' कलेक्शन के मामले में 'सलमान खान की पिछली फ्लॉप फिल्मों को भी मात नहीं दे पाई है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है.

Sikandar Box Office Collection Day 10: सलमान खान स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को पर्दे पर आए अब 10 दिन हो गए हैं लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है. इतना ही नहीं, कलेक्शन के मामले में 'सिकंदर' सलमान खान की पिछली फ्लॉप फिल्मों को भी मात नहीं दे पाई है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने पहले हफ्ते 97.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. आठवें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए और नवें दिन 1.75 करोड़ रुपए कमाए थे. अब वहीं दसवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.
10 दिन में 'सिकंदर' ने कमाए इतने करोड़
'सिकंदर' 10वें दिन अभी तक एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. अब तक (रात 8 बजे तक) महज 91 लाख रुपए बटोरे हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म ने कुल 105.16 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. 'सिकंदर' का बजट 200 करोड़ है, इस हिसाब से फिल्म अब तक अपनी लागत नहीं निकाल सकी है.
फ्लॉप फिल्मों को भी नहीं पछाड़ पाई 'सिकंदर'
बता दें कि 'सिकंदर' सलमान खान की कई फ्लॉप फिल्मों का भी कलेक्शन पार नहीं कर पाई है. एक्टर की 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' एक बड़ी फ्लॉप फिल्म थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110.53 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं 2017 में पर्दे पर आई फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने बॉक्स ऑफिस पर 119 करोड़ रुपए कमाए थे. ऐसे में 'सिकंदर' का कलेक्शन इनसे काफी कम है और कहा जा रहा है कि ये एक बड़ी डिजास्टर साबित हो सकती है.
संजय दत्त के साथ फिल्म करेंगे सलमान खान
'सिकंदर' के बाद सलमान खान संजय दत्त के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं. इस बारे में एक्टर ने खुद 'सिकंदर' के प्रमोशन में खुलासा किया था. फिलहाल फिल्म का टाइटल और रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: 'कुत्ते हैं लोग भौंकेंगे ही', गोविंदा संग तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
Source: IOCL























