सुष्मिता सेन मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के फेस्ट में पहुंचीं. वहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ जमकर मस्ती और डांस किया.
नई दिल्ली: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं. सुष्मिता भले ही फिल्मों में नजर न आ रही हों लेकिन उनके फैंस के दिलों पर वो आज भी राज करती हैं. हाल ही में सुष्मिता सेन मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के फेस्ट में पहुंचीं. वहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ जमकर मस्ती और डांस किया. इसी का एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी डाला. वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी फिल्म के ही गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. सुष्मिता फिल्म 'मैं हूं ना' के गाने 'तुमसे मिलकर दिल का है जो हाल' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. सुष्मिता के डांस मूव्स देखकर उनके फैंस औऱ कॉलेज के स्टूडेंट्स भी जबरदस्त उत्साह में आ गए औऱ सुष्मिता को गले लगा लिया.