श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं. 

Continues below advertisement

अब मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंसकर दी है. दर्शक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस दिन आएगा 'ईठा' का ट्रेलरश्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है. इस दौरान सभी 'ईठा-ईठा' चिल्लाते सुनाई देते हैं, जिसके बाद बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई देती है.

Continues below advertisement

वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार!. साथ ही बताया कि फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर इसी शुक्रवार रिलीज किया जाएगा.

बता दें, 'ईठा' मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है. इस बायोपिक फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में दिखेंगी.

 इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. फिल्म से श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक भी रिवील हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. 'ईठा' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें श्रद्धा कपूर प्रेग्नेंट विठाबाई नारायणगांवकर के रूप में मंच पर डांस परफॉर्म करती नजर आई. 

 

कब रिलीज होगी 'ईठा'?श्रद्धा के अलावा, 'ईठा' में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म पहले 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी. 26 अगस्त को 'टॉक्सिक' से क्लैश की वजह से 'ईठा' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया. अब ये  4 दिसंबर को थिएटर्स में आएगी.