श्रद्धा कपूर के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आया है जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. ये मूवी अगले महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि ईठा कितने करोड़ से ओपनिंग ले सकती है और कौन से दो बड़े रिकॉर्ड श्रद्धा कपूर की फिल्म ध्वस्त कर सकती है?

Continues below advertisement

कितने करोड़ से ले सकती है ओपनिंग?

पहले बात करते हैं श्रद्धा कपूर की ईठा के ओपनिंग डे कलेक्श के प्रीडिक्शन के बारे में. कोईमोई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि ईठा का पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 10.7 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. फिल्म आसानी से डबल डिजिट में ओपनिंग लेती हुई दिखाई दे रही है.

Continues below advertisement

इन दो रिकॉर्ड्स पर होगा कब्जा

अब बात करते हैं उन दो रिकॉर्ड्स के बारे में जो ईठा बताए गए ओपनिंग डे कलेक्शन के प्रीडिक्शन के साथ बना सकती है. पहला रिकॉर्ड ये है कि 10.70 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ईठा बॉलीवुड इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फीमेल सेंट्रिक ओपनर बन जाएगी. फिलहाल दूसरे नंबर पर 'वीरे दी वेडिंग' (10.70 करोड़) शामिल है.

इस आंकड़े के साथ श्रद्धा कपूर के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. बता दें कि इसी के साथ श्रद्धा कपूर की महिला सेंट्रिक टॉप-10 बिगेस्ट ओपनर में दो फिल्में शामिल हो जाएगी. टॉप-10 की लिस्ट में 64.80 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ 'स्त्री 2' पहले नंबर पर है. 2024 की इस मूवी में भी श्रद्धा ने लीड रोल निभाया था. नंबर 1 के बाद नंबर 2 पर भी श्रद्धा का कब्जा हो सकता है. 

'ईठा' के बारे में

ईठा थिएटर्स में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि इसका निर्माण 'स्त्री' और 'स्त्री 2' बनाने वाले मैडॉक फिल्म्स ने किया. फिल्म में श्रद्धा कपूर ने महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अयूब, रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकर भी नजर आएंगे.