मुंबई: सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी का ट्रोल होना तो आम बात है. इस बार ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा. दरअसल, हुआ यू्ं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बीते दौर के दिग्गज अभिनेता कादर खान के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए एक ट्वीट किया. जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं.
ट्वीट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "महान अभिनेता, एंटरटेनर और संवाद लेखक को हम उनके जन्मदिन पर याद करते हैं. हम आपको प्यार करते हैं और याद करते है. जन्मदिन की बधाई..."
