एक्सप्लोरर

Shashi Kapoor Birth Anniversary: 12 इंग्लिश फिल्मों में किया था काम, शशि कपूर के बारे में ऐसी 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

Shashi Kapoor 87th Birth Anniversary: शशि कपूर बॉलीवुड के शानदार अभिनेता थे. उन्होंने तमाम सुपर-डुपर हिट फिल्में की थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शशि कपूर ने इंटरनेशनल सिनेमा में भी काम किया था.

Shashi Kapoor 87th Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता शशि कपूर की 18 मार्च यानी आज 87वीं जयंती है. अभिनेता का चार्म, टैलेंट और सिनेमाई विरासत जनरेशन को इंस्पायर करती रहती है, शशि कपूर को दीवार, कभी-कभी और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके बेजोड़ अभिनय के लिए जाना जाता है. उन्होंने थिएटर और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

अभिनय से परे, एक निर्माता और थिएटर आर्टिस्ट के रूप में उनके काम ने भारतीय कहानी कहने को आकार देने में मदद की. इस खास दिन पर चलिए यहां शशि कपूर से जुड़ी पांच अनसुनी बातें जानते हैं.

शशि कपूर नहीं था एक्टर का असली नाम
शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था. बाद में उन्होंने अपना नाम शशि रख लिया था. फिल्मो में वे अपने इसी नाम से फेमस हुए थे.

शशि कपूर ने 12 अंग्रेजी फिल्मों में भी किया था काम
शशि कपूर ने तमाम बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया था. वहीं वे उन कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं में से भी एक थे, जिन्होंने 12 अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में काम कर इंटरनेशनल सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई थी. शशि कपूर ने मर्चेंट-आइवरी प्रोडक्शंस के साथ बड़े पैमाने पर कोलैबोरेशन किया था जिसमें द हाउसहोल्डर, शेक्सपियर वाला, बॉम्बे टॉकी, हीट एंड डस्ट जैसी शानदार फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की थी.

शशि कपूर ने  चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी कई फिल्में
शशि कपूर ने 1950 की फिल्म संग्राम में भी काम किया था. उन्होंने फिल्म में अशोक कुमार के किरदार के छोटे वर्जन की भूमिका निभाई थी, एक लीडिंग बॉलीवुड स्टार बनने से पहले, वह आग (1948) और आवारा (1951) जैसी फिल्मों में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे.

शशि कपूर का अपना प्रोडक्शन हाउस था
शशि कपूर ने 1970 के दशक के अंत में फिल्म वालास नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस स्थापित किया था. इस बैनर के ज़रिए उन्होंने कई क्रिटिक्स द्वारा सराही गई कई फ़िल्में बनाईं, जो कमर्शियल बॉलीवुड मसाला फ़िल्मों के बजाय सार्थक और लीक से हटकर सिनेमा पर बेस्ड थीं. फिल्म वालास के तहत निर्मित कुछ शानदार फ़िल्मों में जुनून, कलयुग, विजेता, 36 चौरंगी लेन और उत्सव शामिल हैं.

शशि ने पत्नी जेनिफर संग मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी
शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर केंडल ने 5 नवंबर, 1978 को मुंबई में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी.

ये भी पढ़ें:-क्रिकेटर को किया डेट, शादी के लिए करियर भी छोड़ा लेकिन हुआ तलाक, आज 45 की उम्र में तन्हा जिंदगी गुजार रही ये एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget