13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शर्मिला ने अपने फिल्मी करियर में करीब 60-70 फिल्मों में काम किया है. वह हिंदी के अलावा वह बंगाली फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं. आंध्रप्रदेश के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मी इस  वेटरन एक्ट्रेस की हिट फिल्मों की बात करें तो इनमें अराधना, अमर प्रेम, दाग, मौसम, अनुपमा, एन ईवनिंग इन पेरिस, चुपके चुपके जैसी कई ब्लॉकबस्टर शामिल हैं. राजेश खन्ना के साथ उनकी अराधना तो 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में रही थी. 

इस फिल्म से मिला बॉलीवुड में ब्रेकशर्मिला की पहली फिल्म 1959 'अपुर संसार' थी. सत्यजीत रे निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने एक छोटी उम्र की दुल्हन की भूमिका निभाई थी. बंगाली फिल्मों में करीब 5 साल काम करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला. उन्होंने शक्ति सामंत की फिल्म 'कश्मीर की कली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.फिल्म में शम्मी कपूर के अपोजिट उन्हें काफी पसंद किया गया. 

armila tagore ツ (@sharmilaxtagore)