मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि महिलाएं कई मायनो में पुरुषों से आगे हैं. बॉलीवुड के 35 साल के अभिनेता ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए यह बात कही.
शाहिद ने कहा, "कोई भी पुरुष एक मां के समान नहीं हो सकता. महिलाएं कई मायनों में पुरुषों से आगे हैं. आइये, उनकी तारीफ करना और उनके प्रति प्यार जताना सीखें. हर दिन." शाहिद ने 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी. दोनों की एक बेटी-मीशा है. मीशा का जन्म पिछले साल 26 अगस्त को हुआ था. फिलहाल शाहिद फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.