Highest Paid Actors: बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की बात हो रही हो तो सबसे पहले शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार का नाम जुबान पर आता है. ये वो सितारे हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है.

इन स्टार्स की फिल्में अक्सर पर्दे पर छा जाती हैं और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फिल्मों के लिए ये दिग्गज सितारे फीस के तौर पर मोटी रकम वसूलते हैं और मालामाल हो जाते हैं?

सबसे महंगे एक्टर हैं शाहरुख खान!हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में अगर किसी का नाम टॉप पर है तो वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ही हैं. IMDB के मुताबिक शाहरुख खान अपनी हर एक फिल्म के लिए 150 करोड़ से लेकर 250 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं. अपनी पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हिट 'जवान' के लिए भी किंग खान ने 100 रुपए की फीस ली थी.

दूसरे महंगे स्टार हैं रजनीकांतफिल्मों के लिए बड़ी रकम की डिमांड सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है. इस मामले में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स भी कम नहीं हैं. इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी हर फिल्म के लिए 150 करोड़ से 210 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत ने अपनी हिट फिल्म जेलर के लिए भी 110 करोड़ रुपए फीस ली थी.

130 करोड़-200 करोड़ तक चार्ज करता है ये एक्टरहाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी साउथ सुपरस्टार का ही नाम है. ये एक्टर अपनी फिल्मों के लिए 130 करोड़ से लेकर 200 करोड़ रुपए तक चार्ज करता है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ये महंगा एक्टर कोई और नहीं बल्कि थलापति विजय है.

टॉप 10 हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट

रैंकएक्टरफीस/फिल्म
1.शाहरुख खान150 करोड़-250 करोड़ रुपए
2.रजनीकांत150 करोड़-210 करोड़ रुपए
3.थलापति विजय130 करोड़-200 करोड़ रुपए
4.प्रभास100 करोड़-200 करोड़ रुपए
5.आमिर खान100 करोड़-175 करोड़ रुपए
6.सलमान खान100 करोड़-150 करोड़ रुपए
7.कमल हासन100 करोड़-150 करोड़ रुपए
8.अल्लू अर्जुन100 करोड़-125 करोड़ रुपए
9.अक्षय कुमार60 करोड़-145 करोड़ रुपए
10.अजीत कुमार105 करोड़ रुपए

महंगे एक्ट्रर्स की लिस्ट में आगे साउथ सितारेइस तरह टॉप 10 हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में सिर्फ चार एक्टर्स- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान शामिल हैं. वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री से 6 सुपरस्टार्स- प्रभास, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, कमल हासन, थलापति विजय और अजीत कुमार महंगे एक्टर्स हैं.

ये भी पढ़ें: Tilasmi Bahein Out: जाम के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने महफिल में खूब दिखाईं अदाएं! रिलीज हुआ 'हीरामंडी' का दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें'